खेलताज़ा खबरें

पेरिस ओलिंपिक में मनु भाकर का सफर खत्म, आखिरी मुकाबला हारा लेकिन 2 मेडल जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर का सफर हार के साथ खत्म हुआ, मनू भाकर ओलंपिक में अपने तीसरे मेडल से चूक गईं हालांकि इस हार के बाद भी मनू ने इतिहास रच दिया साथी ही सब भारतीयों का दिल भी जीत लिया.

 

मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में शनिवार को गोल्ड मेडल के बेहद करीब पहुंचीं. वे एक समय दूसरे नंबर पर चल रही थीं लेकिन जब आखिरी 4 शूटर बचे, तब मनु भाकर के एक कमजोर शॉट ने ना सिर्फ उनकी, बल्कि पूरे देशवासियों उम्मीद को तोड़ दिया. उन्होंने आखिर में यह इवेंट चौथे नंबर पर खत्म किया.

 

बता दें कि 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु चौथे नंबर पर रही, वैसे भारतीय शूटर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी है. इससे पहले मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल किया था.

 

मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में सफर

  •  पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल (15 मीटर पिस्टल)
  • ब्रॉन्ज मेडल (मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल )

 

भारत की लाडली ने मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीता था. उन्होंने 28 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मनु ने इसके बाद 30 जुलाई, मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक 3 मेडल जीते हैं. ये तीनों मेडल शूटिंंग में आए हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button