ताज़ा खबरें

पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए रेट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी उछाल

पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए रेट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज की गयी गयी है। ब्रेंट क्रूड 1.78 डॉलर (2.08 फीसदी) बढ़कर 87.35 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, डब्ल्यूटीआई 1.60 डॉलर (2 फीसदी) की तेजी के साथ 81.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ऐसे में आज सोमवार को भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।

आज कंपनियों ने देश के प्रमुख शहर दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

राजस्थान में भी 0.48 रुपये सस्ता होकर पेट्रोल 108.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.43 रुपये घटकर होकर 93.85 रुपये पर पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.60 रुपये घटकर 102.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.59 रुपये की गिरावट के साथ 95.96 रुपये का हो गया है। उधर, पंजाब में पेट्रोल 0.30 रुपये महंगा होकर 96.89 रुपये और डीजल 87.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button