ताज़ा खबरें

पुणे पोर्शे हिट एंड रन मामला: पुलिस ने नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को किया गिरफ्तार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्शे हिट एंड रन केस में नयी अपडेट सामने आई है जहां पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने अब नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ IPC 365 और 368 के तहत एक अलग FIR दर्ज की गई है: पुणे CP अमितेश कुमार

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर को धमकाने और घटना वाले दिन उसे घर में किडनैप करके रखने के मामले में गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर ने सुरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दायर की है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ अपहरण और धमकी का केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 

इससे पहले बीते दिन इस मामले में लापरवाही बरतने के चलते दो पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिए गया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यरवदा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस निरीक्षक (PI) राहुल जगदाले और सहायक पुलिस निरीक्षक (API) विश्वनाथ टोडकरी को निलंबित कर दिया गया था. बताया गया कि उन्होंने दुर्घटना के बारे में वायरलेस नियंत्रण कक्ष को सूचित नहीं किया था इसलिए यह कार्रवाई की गयी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button