ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने पहली बार कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में लिया हिस्सा

पीएम मोदी ने पहली बार कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार पहली बार क्रिसमस समारोह में शामिल हुए। यह समारोह नई दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी कार्डिनल, बिशप और चर्च के सदस्यों सहित ईसाई समुदाय के नेताओं से बातचीत की।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “यह अवसर, यह दिन हम सबके लिए यादगार रहने वाला है। यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि इसी वर्ष CBCI की स्थापना के 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मैं CBCI से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं… मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा आपसे स्नेह मिला है। पोप फ्रांसिस से भी मुझे वही स्नेह मिलता है। इटली में G7 की बैठक के दौरान, मैं उनसे मिला – यह तीन साल में मेरी उनसे दूसरी मुलाकात थी। मैंने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया…”

उन्होंने कहा कि “…मेरे लिए वह बहुत संतोषजनक क्षण था जब हम एक दशक पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार को सुरक्षित बचाकर वापस लाए थे। वे 8 महीने तक वहां बड़ी विपत्ती में फंसे हुए थे, बंधक बने हुए थे। हमारी सरकार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए…हमारे लिए ये सभी मिशन महज कूटनीतिक मिशन नहीं हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों को वापस लाने की भावनात्मक प्रतिबद्धता है। आज का भारत, भारत के हर बेटे को, चाहे वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में फंसे हों, साथ लाता है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button