भारतराजनीती

पीएम मोदी ने की भाजपा नेता गुल मोहम्मद मीर की हत्या की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा नेता गुल मोहम्मद मीर की हत्या की निंदा की, जिन्हें कल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के नौगाम गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी.

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा,“ मैं श्री गुलाम मोहम्मद मीर की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं. जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. हमारे देश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि गोली लगने के कारण 60 वर्षीय भाजपा नेता के सीने और पेट में गहरे ज़ख्म हो गए थे, जिसके बाद जब उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें ‘मृत घोषित कर दिया’.

ALSO READ: साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, बैन के दौरान मंदिर जाने पर मिला नोटिस

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हत्या की निंदा की है.

“दक्षिण कश्मीर में भाजपा के पदाधिकारी ग़ुलाम मोहम्मद मीर की वेरीनाग के नौगाम में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मैं हिंसा के इस घृणित कार्य की निंदा करता हूं और दिवंगत गुल मोहम्मद मीर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. अल्लाह जन्नत नसीब करें.”

मीर को 2008 और 2014 में डोरू से विधानसभा चुनावों में असफलता हासिल हुई थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button