पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण
आज यानी गुरुवार को इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। बड़े समारोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट की मूर्ति को सुसज्जित किया गया है।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।
(सोर्स-डीडी) pic.twitter.com/kA6G0oVDLU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2022
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अनावरण की जा रही नेताजी की भव्य प्रतिमा को 280 मीट्रिक टन वजन वाले ग्रेनाइट के एक अखंड ब्लॉक से तरशा गया है। 26,000 मानव-घंटे के गहन कलात्मक प्रयास के बाद, 65 मीट्रिक टन वजनी मूर्ति का निर्माण करने के लिए ग्रेनाइट मोनोलिथ को तराशा गया था। पारंपरिक तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके मूर्ति को पूरी तरह से हाथ से तराशा गया है। मूर्ति को क्रियान्वित करने के लिए मूर्तिकारों की टीम का नेतृत्व अरुण योगीराज ने किया था।





