ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने अलीगढ़ में जनसभा को किया संबोधित, कहा- “आपके एक-एक वोट का बहुत महत्व है”

पीएम मोदी ने अलीगढ़ में जनसभा को किया संबोधित, कहा- “आपके एक-एक वोट का बहुत महत्व है”

 

प्रधानमंत्रीं नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपके एक-एक वोट का बहुत महत्व है। पहले आए दिन बॉर्डर पर बमबारी होती थी… आज यह सब बंद हो गया… पहले आए दिन आतंकी बम फोड़ते थे, सीरियल ब्लास्ट होते थे… अब सीरियल बम धमाकों पर भी फुल स्टॉप लग गया है। ”

अलीगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस की परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिए। और आप लोगों ने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही।”

उन्होंने कहा कि , “आपके एक-एक वोट का बहुत महत्व है। पहले आए दिन बॉर्डर पर बमबारी होती थी… आज यह सब बंद हो गया… पहले आए दिन आतंकी बम फोड़ते थे, सीरियल ब्लास्ट होते थे… अब सीरियल बम धमाकों पर भी फुल स्टॉप लग गया है…”

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस, समाजवादी पार्टी जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने कभी आपके परेशानियों की परवाह नहीं की। गरीब को पैसे देकर भी कभी पूरा राशन नहीं मिलता था, बिचौलिए ही लूट लेते थे। आज अलीगढ़ और हाथरस के लाखों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा कि, “कांग्रेस, समाजवादी पार्टी जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने कभी आपके परेशानियों की परवाह नहीं की। गरीब को पैसे देकर भी कभी पूरा राशन नहीं मिलता था, बिचौलिए ही लूट लेते थे। आज अलीगढ़ और हाथरस के लाखों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा कि ‘INDI गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए उनमें हौसला ही नहीं रहा… ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते और जनता से सिर्फ छलावा करते हैं।’

पीएम मोदी ने कहा कि, “जो लोग योगी आदित्यनाथ की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते हैं उनकी मैं आंखें खोलना चाहता हूं, उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ उससे ज्यादा अकेले योगी आदित्यनाथ के कालखंड में हुआ है… योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास को नई ऊंचाइयों तक लेकर गई है…”

कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर हमला करते हुए पीएम मोदी बोले कि “कांग्रेस और INDI गठबंधन के एक खतरनाक इरादे से मैं आज देश, अलीगढ़ के लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस और INDI गठबंधन की नजर आपकी कमाई पर है, कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है उसकी जांच कराएंगे…हमारी माताओं- बहनों के पास जो सोना है, वह ‘स्त्री धन’ है, इसे पवित्र माना जाता है, कानून भी इसकी रक्षा करता है। अब इन लोगों की नजर महिलाओं के ‘मंगलसूत्र’ पर है, इनका इरादा माताओं-बहनों का सोना चुराने का है… ये माओवादी सोच है, ये वामपंथियों की सोच है। ऐसा करके वे पहले ही कई देशों को बर्बाद कर चुके हैं…”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button