ताज़ा खबरेंभारत

पीएम नरेंद्र मोदी ने सागर में संत रविदास के भव्य मंदिर और विशाल स्मारक की नीव रखी

सागर: पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं जहां उन्होंने सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास के भव्य मंदिर और विशाल स्मारक का भूमि पूजन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने एक मेगा रैली को संबोधित किया. पीएम ने कहा, कि वह इस मंदिर और स्मारक के लोकार्पण के लिए जरूर आएंगे.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास स्मारक की आधारशिला रखने के बाद संबोधित करते हुए कहा, अमृत काल में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं और अतीत से सीखें… पीएम ने कहा, ‘मैं बनारस से सांसद हूं, जहां संत रविदास की जन्मस्थली है और यहां सागर में संत रविदास के स्मारक और मंदिर का शिलान्यास करके बेहद खुश हूं. आज शिलान्यास किया है, डेढ़- दो साल बाद लोकार्पण करने भी आऊंगा. संत रविदास जी मुझे अगली बार यहां आने का मौका देने ही वाले हैं. सागर की इस धरती से पूज्य संत रविदास जी को नमन करता हूं.’

 

उन्होंने आगे कहा, कोविड महामारी के दौरान मैंने तय किया कि मैं गरीबों को भूखा नहीं सोने दूंगा. आपका दर्द समझने के लिए मुझे किताबें ढूंढने की जरूरत नहीं है. हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण शुरू की. अन्न योजना और 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और आज पूरी दुनिया हमारे प्रयासों की सराहना कर रही है…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button