ताज़ा खबरेंविदेश

पाकिस्तान में लोकतंत्र शर्मसार, इमरान खान की पार्टी के विधायकों ने डिप्टी स्पीकर के साथ की मारपीट

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के विधायकों ने डिप्टी स्पीकर सरदार मोहम्मद मजारी के साथ मारपीट की

 

पाकिस्तान में इन दिनों सियासी उथल-पुथल चल रही है. आए दिन नए राजनीतिक मोड़ आ रहे हैं. पाकिस्तान में नए पीएम की घोषणा के बाद आज यानि शनिवार के दिन पंजाब के नए सीएम का चुनाव होना था. लेकिन इससे पहले चुनाव होता, विधानसभा में जंग छिड़ गई.

 

बीते दिनों पाकिस्तान में इमरान खान को विपक्षी पार्टियों ने अविश्वास प्रस्ताव की मदद से सत्ता से हटा दिया. पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है. इसके खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया. शनिवार को नए सीएम का चुनाव करने के लिए विधानसभा में सभी नेता उपस्थित हुए पर चुनाव से पहले ही विधानसभा जंग का मैदान बन गई. विधानसभा में पक्ष-विपक्ष द्वारा आवाज उठाने से ज्यादा हवा में सामान और लोगों के हाथ एक दूसरे पर बरसते हुए नजर आए.

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के विधायकों ने डिप्टी स्पीकर सरदार मोहम्मद मजारी के साथ मारपीट की. पीटीआई के सदस्यों ने उनपर चीजें भी फेंकी. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह डिप्टी स्पीकर को बचाकर विधानसभा से बाहर निकाल लिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button