ताज़ा खबरें

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मैच खेला का टॉस हुआ संपन्न। इस दौरान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके चलते अब भारत पहले बल्लेबाजी करेगा।

आज यानी रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मैच खेला जाना है। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं जिसमें 6 में भारत को जीत मिली है तो वहीं एक मैच में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है।

 

भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं तो वहीं बाबर आजम भारत के कप्तान हैं. रोहित की कप्तानी में भारत 2023 के वर्ल्ड के फाइनल में पहुंचा था और लगातार भारतीय टीम अच्छा कर रही है।  कप्तान के तौर पर रोहित की रणनीति शानदार है. वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की रणनीति पूरी तरह से फ्लॉप रही है। यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान बाबर आजम कप्तान के तौर पर फ्लॉप रहे थ। वैसे, टी-20 इंटरनेशनल में बाबर आजम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं। वहीं, रोहित ने अबतक 52 T20I मैचों में कप्तानी की है जिसमें भारत को 42 मैचों मे जीत मिली है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

 

भारत 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान 

बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), उस्मान खान, फखर ज़मान, आज़म खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान/सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह,

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button