खेलताज़ा खबरेंभारत

पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी.

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 25 हजार के निजी मुचलके पर 2 दिन के लिए जमानत मिली है. उनके अलावा विनोद तोमर को भी जमानत मिली है. अब 20 जुलाई को कोर्ट नियमित बेल के मामले में सुनवाई करेगा. उसका फैसला आने तक बृजभूषण शरण सिंह अंतरिम जमानत पर रहेंगे.

 

बता दें कि, बृजभूषण शरण सिंह के साथ इस मामले में विनोद तोमर को सह-आरोपी बनाया गया है. महिला पहलवानों ने उनपर आरोप लगाए हैं कि वो ऐसे वक्त में बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कराते थे जब वो अकेले रहते थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button