पश्चिम बंगाल: साउथ 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर देसी बम से हमला; 6 घायल, टीएमसी पर लगाया आरोप

राजनैतिक विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार बहुत ख़ास और रोचक होने वाले है क्युकी इस बार वहां बीजेपी और टीएमसी में काटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इसीलिए जैसे – जैसे राज्य में चुनाव पास आ रहे है वैसे – वैसे वहां घटनाओ और हमलों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सियासी कटाक्ष और पलटवार के साथ ये संग्राम अब हमले तक भी पहुंच चूका है। दरअसल ब हिंसा की खबर साउथ 24 परगना जिले के रामपुर गांव से आई है जहाँ शुक्रवार की देर रात देशी बम धमाके में छह बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए।
https://twitter.com/ANI/status/1368026891693686785
यह है पूरा मामला।
जानकारी के मुताबिक, यह हमला साउथ 24 परगना के रामपुर में शुक्रवार (5 मार्च) को तब हुआ जब वे एक शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। उस वक्त उन पर पेट्रोल बम फेंका गया। इस हमले में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए। अब भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह हमला टीएसी के कार्यकर्ताओं ने किया।
8 चरणों में होगी 294 सीट पर वोटिंग।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होंगे।
27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी।
दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे।
तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर मतदान होंगे।
10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी।
पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों पर वोटिंग।
26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों पर मतदान।
तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी।
इसके साथ ही नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।





