ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

पश्चिम बंगाल : बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता TMC में शामिल, पति भेजेंगे तलाक का नोटिस

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक उठापटक जारी है और इसी क्रम में लगातार नेता पार्टी बदल रहे हैं। बीते दिन अमित शाह के दौरे के दौरान 11 सांसद के BJP में शामिल होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल ने बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस पूरे राजनैतिक उठापठक में ख़ास बात ये है कि इसके बाद सौमित्र खान ने अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भेजने का फैसला किया है।

कहाँ से सांसद है सौमित्र खान ?

बता दें कि सौमित्र पश्चिम बंगाल के बिशुनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद हैं। उन्होंने पत्नी के टीएमसी में शामिल होने पर उन्होंने कहा- सुजाता ने बिना उनको बताए टीएमसी ज्वाइन किया है।

10 सालों का रिश्ता खत्म – सौमित्र खान।

इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए सौमित्र खान ने सीधे-सीधे रिश्ता खत्म करने की बात कह दी है। उन्होंने कहा कि ‘राजनीति के चलते 10 सालों का रिश्ता खत्म हो गया है।’ उन्होंने कहा कि वो अब तलाक के लिए पेपर्स फाइल करेंगे। इतना ही नहीं खान ने यह भी कहा कि अब वो बीजेपी के लिए और भी ज्यादा मेहनत से काम करेंगे.

ये भी पढ़े : नए कोविड स्ट्रेन फैलने के बाद ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी विमान सेवाओं पर 31 दिसंबर तक रोक

बहुत दिनों से चल रहा था झगड़ा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुजाता और उनके पति के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी और दोनों के घर का झगड़ा तब सामने आया जब आज सुजाता ने आज टीएमसी ज्वाइन कर ली तो दोनों के घर का झगड़ा सामने आ गया।

सुजाता मंडल ने TMC में शामिल होने के बाद लगाए ये आरोप।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुजाता मंडल ने कहा कि ‘मैंने राज्य में पार्टी को ऊपर लाने का काम किया था, लेकिन अब भाजपा (BJP) में कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते, मेरे लिए पार्टी में रहना मुश्किल था।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button