ताज़ा खबरेंमनोरंजन

पर्दे पर NSA अजीत डोभाल की भूमिका निभाएंगे अक्षय कुमार, शूटिंग जल्द होगी शुरू

एक्शन फिल्मों के साथ-साथ देशभक्ति फिल्मों में अभिनय करने के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर बनने वाली फ‍िल्‍म में भी नज़र आ सकते हैं.

खबर है कि कुमार डायरेक्टर नीरज पांडे की अपकमिंग फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का रोल निभाते नजर आएंगे.

हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग शुरू होने में समय लगेगा क्योंकि इस वक़्त दोनों ही अपने तत्काल प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट को विकसित करने पर काम चल रहा है. इसके लिए टीम रीसर्च के काम में लगी हुई है.

ALSO READ: धारा 370 पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जम्मू-कश्मीर का एकतरफा बंटवारा कर…

रिपोर्ट ने दावा किया है कि अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्‍ट के लिए फाइनल कर लिया गया है. ये एक थ्रिलर मूवी होगी, जो कि अजित डोभाल के करियर के अहम पहलुओं के इर्द-गिर्द घूमेगी.

अक्षय कुमार इससे पहले नीरज पांडे की मूवी बेबी और स्पेशल 26 में काम कर चुके हैं. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. अब तीसरी बार पांडे और कुमार एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करते नज़र आएँगे.

अक्षय कुमार इन दिनों कई शानदार फ‍िल्‍मों पर काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही उनकी फ‍िल्‍म केसरी रिलीज हुई थी और 15 अगस्‍त को उनकी फ‍िल्‍म मिशन मंगल रिलीज होने जा रही है। इसके बाद वह हाऊसफुल 4, गुड न्‍यूज, सूर्यवंशी, लक्ष्‍मी बॉम्‍ब और बच्‍चन पांडे में भी नजर आएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button