ताज़ा खबरें

पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता सौरभ

बिहार: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग से पहले बिहार से एक हिंसक खबर सामने आई है जहां पटना में बुधवार रात जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना पटना के पुनपुन इलाके में हुई. इस हमले में सौरभ कुमार के साथ मौजूद शख्स को भी गोली लगी है.

 

दरअसल यह घटना पटना के पुनपुन इलाके में उस वक्त हुई जब जेडीयू नेता सौरभ कुमार शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. उसी समय बाइक सवार चार लोगों ने सौरभ कुमार के सिर में दो गोली मारी, जबकि उसके साथी मुनमुन को तीन गोली मारी गई. घायल हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया और उनके साथी मुनमुन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. जेडीयू नेता की हत्या के बाद समर्थकों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है.

 

JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने पर मसौढ़ी के SDPO कन्हैया सिंह ने बताया, “…सौरभ कुमार अपने दोस्तों के साथ एक रिसेप्शन में शामिल होने आए थे. लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और मुनमुन कुमार नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं. उन्हें कंकड़बाग उमा अस्पताल ले जाया गया, हालांकि, तब तक सौरभ कुमार की मृत्यु हो गई थी. हम मामले की जांच कर रहे हैं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button