पटना और जयपुर हवाई अड्डे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली धमकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा

पटना और जयपुर हवाई अड्डे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली धमकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा
बिहार की राजधानी पटना और राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हवाई अड्डों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद दोनों हवाई अड्डों पर पुलिस और CISF के जवान हाई अलर्ट पर हैं वहीं दोनों हवाई अड्डों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है। बता दें कि दोनों हवाई अड्डों को यह धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है। भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है कि दोनों ही एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरे ई-मेल के बाद सीआईएसएफ की तरफ से सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।
राजस्थान के जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को आज बम की धमकी वाला ईमेल मिला। हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
(वीडियो हवाई अड्डे के बाहर से है।)#Rajasthan #Jaipur pic.twitter.com/y8TFaU6ZMP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 18, 2024
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली में अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिल रहे थे। वहीं अब इन धमकी भरे ईमेलों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होगया है। अब लोकसभा चुनावों के बाद एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना स्थित व राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हवाई अड्डों के लिए यह धमकी भरे ईमेल मिलें हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे धमकी भरा ईमेल मिला है।
वहीं इससे पहले सोमवार को पंजाब के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद पंजाब के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों की मौत का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से चिट्ठी भेजी गई थी।
चिट्ठी में पंजाब के कई रेलवे स्टेशनों का जिक्र किया गया था, जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। चिट्ठी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और तमाम रेलवे स्टेशनों पर जांच की जा रही है। धमकी भरे ईमेल राजस्थान के कुल 104 कॉलेजों को मिला है, जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में टीम वहां पहुंचकर सर्च अभियान चला रही है। ईमेल में लिखा है, ‘बैग में बम रखा हुआ है। एक युवक आएगा और गोलीबारी करेगा.’ मेल भेजने वाले ने KNR ग्रुप का जिक्र किया है। साइबर सेल और आईटी टीम आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी हैं।





