Panchkula में भयानक सड़क हादसा, खाई में गिरी हरियाणा रोडवेज की बस, 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल

पंचकूला, हरियाणा: हरियाणा के पिंजौर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जहां एक बस पलटने से लगभग 40 स्कूली छात्र घायल हो गए. घायल छात्रों को पिंजौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वीडियो पिंजौर के सरकारी अस्पताल से है.
#WATCH पंचकूला, हरियाणा: हरियाणा के पिंजौर के पास बस पलटने से लगभग 40 स्कूली छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को पिंजौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो पिंजौर के सरकारी अस्पताल से है। pic.twitter.com/TlYHXefDVP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 8, 2024
बता दें कि आज सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में बस में सवार भारी संख्या में सवारियां घायल हुई है. घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायलों में 40 से ज्याद स्कूल के बच्चे भी बताए जा रहे है.
हादसा की सूचना मिलते ही पंचकूला के उपायुक्त डॉक्टर यश गर्ग और डीसीपी हिमाद्री कौशिक सेक्टर 6 अस्पताल में पहुंचे. यहां उन्होंने घायलों का हाल जाना. कालका विधानसभा से पूर्व विधायक लतिका शर्मा और अंबाला लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी रही बंदों कटारिया भी अस्पताल पहुंची है. दोनों घाय़लों से मुलाकात कर रही हैं.
पंचकूला सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के सेक्टर 6 से नागरिक अस्पताल में 22 घायल बच्चों को लाया गया है. वहीं एक महिला जो की बस से बाहर थी जिसके ऊपर बस पलटी है उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है.





