न्यूज़मोबाइल के फाउंडर सौरभ शुक्ला से जानें क्यों अहम है पीएम मोदी का अमेरिका का दौरा ?

पीएम मोदी मौजूदा समय में अमेरिका दौरे पर है। गुरुवार को पहले दिन पीएम मोदी ने पांच कंपनियों के ग्लोबल सीईओ से मुलाकात की। इनमें क्वालकाम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटोमिक्स और ब्लैकस्टोन शामिल हैं। ख़ास बात यह है कि इनमें एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और जनरल एटोमिक्स के सीईओ विवेक लाल भारतीय-अमेरिकी हैं। इसके अलावा तीन अन्य सीईओ में क्वालकाम के क्रिस्टिआनो ई. एमोन, फर्स्ट सोलर के मार्क विडमार और ब्लैकस्टोन के स्टीफन ए. स्वार्जमैन शामिल हैं।
🔲 .@NewsMobileIndia, @NewsMobileHindi के फाउंडर सौरभ शुक्ला से जानें क्यों अहम है पीएम मोदी का अमेरिका का दौरा ?#QuadSummit #QUAD #NarendraModi #UNGA #UNGA76 #USA #US #washingtondc @isaurabhshukla @Republic_Bharat @republic pic.twitter.com/TflIEJEAui
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 23, 2021
इसी क्रम में न्यूज़ मोबाइल के संपादक सौरभ शुक्ला ने कहा कि इस क्वैड मीटिंग के बाद चीन को एक सन्देश जाएगा कि वो हिन्द प्रशांत महासागर हिस्से में कोई दादागिरी नहीं कर पाएगा। । इतना ही नहीं, क्वैड देश के लीडर कोरोना महामारी मुद्दे को लेकर भी चीन को कटघरे में खड़ा करेंगे और इसमें चीन की जवाबदेही तय होगी।
और तो और भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की इंटेलिजेंस शेयरिंग से दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा सन्देश जाएगा। अफ़ग़ानिस्तान में कूटनीतिक रणनीति भी साझा करेंगे वही यह पीएम मोदी का यह दौरा एक गेम चेंजर साबित होगा।






bohpbswgj wdgen ihlvglk qjum bgflmfxqwhfsfqe