ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

ट्रंप से मुलाकात करने वाशिंगटन पहुंचे राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की

राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बड़ी बैठक के लिए वाशिंगटन पहुंच गए हैं. पहुंचते ही, ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें व्हाइट हाउस आमंत्रित किया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा की, “मैं वाशिंगटन पहुंच चुका हूं, कल राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूँगा… पूरी खबर पढ़ें

 

DPS द्वारका समेत कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में हड़कंप

राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आज एक बार फिर दिल्ली में डीपीएस द्वारका के साथ कुछ अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार को मिली इस धमकी के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है… पूरी खबर पढ़ें

 

उपराष्ट्रपति चुनाव में BJP का बड़ा दांव, उम्मीदवार बने CP राधाकृष्णन

एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार शाम सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस पद के लिए चुना गया है। यह घोषणा मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के हफ्तों बाद हुई है… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: हाथी द्वारा बच्चे को बचाने का यह वीडियो है AI Generated

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया जा रहा है कि एक हाथी ने बच्चे को अपनी सूंड से उठाया, जो चिड़ियाघर में उसके बाड़े में गिर गया था. यह क्लिप इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि यह घटना असली है और हाल ही में हुई है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button