न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

‘आपको कई सेकेंडरी सैंक्शन देखने को मिलेंगे’, ट्रंप की भारत को एक और नई धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% तक बेसलाइन टैरिफ लगाने के तुरंत बाद संकेत दिए हैं कि सेकेंडरी सैंक्शन का अगला दौर भी जल्द शुरू हो सकता है. 8 घंटे पहले ही भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद ट्रंप ने एक पत्रकार के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं. देखते रहिए क्या होता है… पूरी खबर पढ़ें
हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक जारी रहेगी मानसूनी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक मानसून की बारिश होगी. सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है… पूरी खबर पढ़ें
पीएम मोदी का चीन दौरा, LAC के बाद पहली ऐतिहासिक यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को आधिकारिक दौरे पर चीन जाएंगे। यह उनकी पहली चीन यात्रा होगी जब से जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। अंग्रेज़ी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स ने 15 जुलाई को ही रिपोर्ट किया था कि प्रधानमंत्री अगस्त के अंत में जापान के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: AI Generated है Amazon नदी में हजारों एनाकोंडा का यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हजारों की संख्या में एनाकोंडा दिखाई दे रहे हैं. यूज ने वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया है कि यह वीडियो Amazon नदी का है जहां हजारों की संख्या में एनाकोंडा शिर्कत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें





