ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के पायलटों की बीमारी की छुट्टियों में मामूली वृद्धि: केंद्र

24 जुलाई को, केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के 112 पायलट, जिनमें 51 कमांडर (पी1) और 61 फर्स्ट ऑफिसर (पी2) शामिल हैं, बीमार बताए गए हैं. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा को बताया, “एआई-171 दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के सभी बेड़े के पायलटों की बीमारी की छुट्टियों में मामूली वृद्धि हुई है.”.. पूरी खबर पढ़ें

 

नीतीश सरकार का पत्रकारों को तोहफा, अब मिलेगी 15 हजार रुपए पेंशन

बिहार सरकार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी राहत वाली घोषणा की है. अब पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन की राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करके दी… पूरी खबर पढ़ें

 

कारगिल विजय दिवस आज, राष्ट्रपति और पीएम ने शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

देशभर में आज 26वां कारगिल दिवस मनाया जा रहा है. साल 1999 भारत के इतिहास में सदियों तक याद रखा जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ये वही साल था जब भारतीय वीर सपूतों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए ना सिर्फ पाकिस्तान को युद्ध में हराया था बल्कि उन्हें दांतों तले चने चबवा दिए… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का पुराना वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वह बिहार सरकार व राज्य के मुख्यमंत्री पर गुंडाराज व कुशासन का आरोप लगाते हुए वर्तमान सरकार का अंत होने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button