न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

चंदन मिश्रा हत्या मामला: पुलिस ने किया एनकाउंटर

बिहार के पटना में पारस अस्पताल के अंदर चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने अपने चंगुल में फंसाने की तैयारी कर ली है. मंगलवार को भोजपुर में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहिया इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों में मुठभेड़ हुई जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी है और तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है… पूरी खबर पढ़ें
कैसे होता है भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन? यहां जानें सब कुछ

सोमवार, 21 अप्रैल का दिन भारतीय राजनीति के लिए उत्साह और हैरानी भरा रहा या कहें एक रोलरकोस्टर की तरह, क्योंकि आज सप्ताह का पहला दिन यानि सोमवार था तो वहीं मानसून सत्र का पहला दिन. दिन कि शुरुआत उत्साह, शोर और हंगामे के साथ शुरु हुई लेकिन दिन ढलते ही शाम को सत्र खत्म होने के बाद अचानक राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने सबको हैरान कर दिया… पूरी खबर पढ़ें
जसप्रीत बुमराह खेलेंगे मैनचेस्टर टेस्ट, मोहम्मद सिराज ने की पुष्टि

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे। इससे पहले टीम प्रबंधन ने कहा था कि बुमराह इस सीरीज में केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे, जिसके चलते उनके अंतिम दो मैचों में खेलने को लेकर संशय बना हुआ था… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में फिल्मी गाने पर नाचते व्यक्ति नहीं हैं शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूल के किसी कार्यक्रम के एक स्टेज पर एक व्यक्ति को एक फिल्मी गाने पर नाचते व ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में फिल्मी गाने पर ठुमकता हुआ व्यत्कि बरेजी के… पूरी खबर पढ़ें





