न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

J&K: अमरनाथ यात्रा के लिए CRPF ने बढ़ाई निगरानी, K-9 यूनिट तैनात

3 जुलाई को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले, सीआरपीएफ ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर एक मजबूत, बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू की है. जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग हजारों तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है… पूरी खबर पढ़ें
24 घंटे का प्रतिबंध हटने के बाद चार धाम यात्रा फिर से शुरू

अधिकारियों ने बताया कि चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध सोमवार को हटा लिया गया. एएनआई से बात करते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा, “चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है.” आयुक्त ने आगे कहा कि यात्रा मार्ग के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के कारण वाहनों को रोकने का निर्देश दिया गया है… पूरी खबर पढ़ें
धरती के रक्षक: पांच उष्णकटिबंधीय वन जो केवल ट्रॉपिक्स में पाए जाते हैं और पृथ्वी के लिए हैं अनमोल

उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी पर जैव विविधता के सबसे घने और समृद्ध भंडार हैं। ये जंगल केवल भूमध्य रेखा के आसपास स्थित उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं और ये न सिर्फ स्थानीय पारिस्थितिकी को संतुलित करते हैं, बल्कि पूरे ग्रह के पर्यावरण और जलवायु प्रणाली पर गहरा असर डालते हैं। ये वन वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: बस स्टैंड के सामने जमींदोज हुई इमारत का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून ने दस्तक दे दी है, ऐसे में सोशल मीडिया पर कई भूस्खलन और नदियों में आयी बाढ़ के वीडियो को खूब तेजी से शेयर किया जा रहा है, इसी क्रम में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो एक पहाड़ी इलाके में बने बस स्टैंड के सामने का है, जहाँ एक बड़ी ईमारत जमींदोज होते हुए नजर आ रही है… पूरी खबर पढ़ें





