न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

नीरज चोपड़ा को जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- आप उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं!

पेरिस: नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार सुबह पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक स्पर्धा में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता. इस उपलब्धि के साथ, नीरज चोपड़ा दो ओलंपिक पदक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया… पूरी खबर पढ़ें
पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच खेले गए पुरुष हॉकी मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2 -1 से हराया है। यह मौजूदा पेरिस खेलों में भारत का कुल चौथा कांस्य पदक है। भारत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए, जबकि स्पेन से मार्क मिरालेस ने इकलौता गोल किया… पूरी खबर पढ़ें
नागा चैतन्य और शोभिका धुलिपाला की हुई सगाई, पहली तस्वीर आयी सामने

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। आज यानी 8 अगस्त को कपल ने परिवार के बीच सगाई की। महीनों की अटकलों और गुप्त छुट्टियों के बाद, यह जोड़ा अपनी खुशी दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: दिल्ली में अपने फ्लैट में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाला शख्स नहीं है मुस्लिम, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमे एक व्यक्ति एक एक इमारत के अंदर लिखे पाकिस्तान के समर्थन वाले नारे लिखे हुए दिखा रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है इमारत पर पाकिस्तान समर्थन नारे लिखने वाला व्यत्कि मुस्लिम हैं… पूरी खबर पढ़ें





