ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे

बांग्लादेश: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नामित किया. हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़कर भाग जाने के एक दिन बाद यह बात सामने आई है… पूरी खबर पढ़ें

 

पेरिस ओलंपिक: ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट

पेरिस: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया. फोगाट ने मंगलवार को महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से हराया… पूरी खबर पढ़ें

 

एक्ट्रेस दिव्या सेठ की बेटी का हुआ निधन, बीमारी के चलते 24 साल की उम्र में हुई मौत

फिल्म जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह की महज 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते दिन यानी 5 अगस्त को दिव्या सेठ की जवान बेटी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई। हर कोई दिव्या की बेटी के लिए दुआ कर रहा है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: दो महिला वकीलों के बीच हुई झड़प के पुराने वीडियो को हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ किया वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, यह वीडियो काला कोट पहने हुए दो महिलाओ के बीच हो रही हिंसक झड़प का है। वीडियो में दोनों महिला एक दूसरे पर लात घूसे बरसाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में आपस में झड़प करते हुए दिखाई दे रही महिलाओं में से एक जज हैं और दूसरी वकील… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button