न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

हरदा पटाखा फैक्ट्री की वह भयानक घटना जिसने ली 11 लोगों की जान; नहीं था लाइसेंस

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को बिना लाइसेंस वाली फैक्ट्री में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए. जिसके कारण भीषण आग लगने से आस-पास के इलाक़े में हड़कंप मच गया. इस भयानक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 174 अन्य घायल हो गए… पूरी खबर पढ़ें
“गोवा आज वह राज्य है जो विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा है…”: एनर्जी समिट में बोले PM मोदी

गोवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं. हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है.”… पूरी खबर पढ़ें
Uttarakhand UCC Bill : उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक दिन, पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता (UCC) पर विधेयक पेश किया गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक 2024 पेश किया… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: क्या अमेरिकी संस्थान ने अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर को दान किए 12 स्वर्ण वाहन? जानिए पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय पौराणिक कथा में इस्तेमाल किए जाने वाले 12 वाहनों के नमूनों को देखे जा सकते हैं, जिसे स्वर्ण से बनाया गया है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एनआरआई वासवी एसोसिएशन यूएसए ने अयोध्या के राम मंदिर के लिए यह 12 स्वर्ण वाहन भेंट किए हैं… पूरी खबर पढ़ें





