न्यूजमोबाइल सुर्खियां

प्रधानमंत्री मोदी के बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के लिए थाईलैंड जाने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक की यात्रा कर सकते हैं, जो 2019 के बाद से थाईलैंड की उनकी दूसरी आधिकारिक यात्रा होगी. उनकी पिछली यात्रा आसियान शिखर सम्मेलन के लिए थी, जहां उनके साथ विदेश मंत्री एस.जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए थे… पूरी खबर पढ़ें
भारत ने गाजा पर बढ़ते हमलों पर जताई चिंता, मानवीय सहायता का आह्वान

गाजा पट्टी में संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच मंगलवार को इजराइल ने भारी हवाई हमले किए, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए। इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है और 17 महीने से जारी युद्ध फिर से भड़कने के कगार पर है। इजराइल ने यह हमला तब किया जब हमास ने संघर्ष विराम की नई शर्तों को खारिज कर दिया। इस हमले के बाद गाजा में व्यापक स्तर पर तबाही हुई है… पूरी खबर पढ़ें
स्प्रिंग ब्रेक के दौरान गायब हुई सुदीक्षा कोनांकी का अब तक कोई सुराग नहीं, परिवार ने खोई उम्मीद

भारतीय मूल की 20 वर्षीय अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी को लापता हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अमेरिका में प्री-मेड की पढ़ाई कर रही सुदीक्षा डोमिनिकन रिपब्लिक के पुंटा काना में स्प्रिंग ब्रेक के दौरान छुट्टियां मनाने गई थीं। उन्हें आखिरी बार 6 मार्च 2025 को रिउ रिपब्लिका रिसॉर्ट में देखा गया था, जिसके बाद से वे रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: महिला द्वारा ऑटो में बच्चा भूलने का यह वीडियो असली घटना का नहीं, जानें क्या है पूरा सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला को फ़ोन बात करते-करते सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति एक नवजात शिशु को अपनी गोद में लिए हुए महिला को जोर -जोर से आवाज लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद दौड़ कर शख्स के पास आकर नवजात शिशु को अपने गोद में ले लेती है… पूरी खबर पढ़ें





