ताज़ा खबरें

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को मिली जमानत

नई दिल्ली: ‘नौकरी के बदले ज़मीन’ घोटाला मामले में कोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटी हेमा यादव और राजद सांसद मीसा भारती को सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दे दी है. दिल्‍ली राउज एवेन्‍यू कोर्ट में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस चर्चित मामले में सभी की याचिका को स्‍वीकार करते हुए उन्‍हें अंतरिम जमानत दे दी.

कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर उनकी जमानत अर्जी स्‍वीकर की है. बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर लालू यादव और उनके परिवार पर लगातार राजनीतिक हमले किए जाते रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button