ताज़ा खबरेंभारत

‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा

नई दिल्ली: दिल्ली में ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का नाम लिए बगैर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, कि कुछ देश आतंकवादियों का बचाव करते हैं और उन्हें पनाह भी देते हैं. आतंकवादी को संरक्षण देना, आतंकवाद को बढ़ावा देने के बराबर है. यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि ऐसे तत्व और ऐसे देश अपने इरादों में कभी सफल न हो सकें

 

उन्होंने आगे कहा, आतंकवादी लगातार हिंसा को अंजाम देने, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और वित्तीय संसाधन जुटाने के नए तरीके खोज रहे हैं. आतंकवादी अपनी पहचान छुपाने और कट्टरपंथी सामग्री को फैलाने के लिए डार्क नेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

मंत्री अमित शाह ने क्रिप्टोक्यूरेंसी पर भी निशाना साधते हुए कहा, कि क्रिप्टोक्यूरेंसी जैसी वर्चुअल संपत्ति का उपयोग भी बढ़ रहा है. हमें डार्क नेट पर चलने वाली इन गतिविधियों के पैटर्न का विश्लेषण करके समझना होगा, उनके उपाय खोजने होंगे. कुछ देश ऐसे हैं जो आतंकवाद से लड़के के हमारे सामूहिक संकल्प को कमजोर करना चाहते हैं.

 

अगस्त 2021 के बाद दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्थिति में बहुत परिवर्तन आया है. सत्ता परिवर्तन तथा अल कायदा, ISIS का बढ़ता प्रभाव क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्तवपूर्ण चुनौती के रूप में उभरा है. नए समीकरणों ने टेरर फंडिंग की समस्या को और गंभीर बनाया है: अमित शाह

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button