ताज़ा खबरें

नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी में फटा AC, धू-धू कर जला फ्लैट

नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. तेज गर्मी के चलते ना तो कूलर ना ही AC कोई भी राहत के लिए पर्याप्त नहीं है. गर्मी इतनी है कि AC खुद दम तोड़ रहे हैं ऐसे में आज उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी में एयर कंडीशनर फटने से पूरा का पूरा फ्लैट भयानक आग की चपेट में आ गया. इस हादसे के बाद पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई. एसी फटने से लगी आग की चपेट में कई और फ्लैट आने की संभावना जताई जा रही है.

CFO प्रदीप कुमार ने बताया, “स्थानीय निवासियों द्वारा हमें आग लगने की सूचना मिली थी… त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने यहां 5 गाड़ियां भेजी थीं. अग्निशमन प्रणाली के काम करने की वजह से हमारी गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया था… स्प्लिट AC में ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी थी… अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button