नेपाल के राष्ट्रपति की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में किया गया रेफेर
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। मेडिकल इमरजेंसी के चलते उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में रेफेर किया गया है। राष्ट्रपति पौडेल को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
#WATCH नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के कारण उन्हें त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल- महाराजगंज में भर्ती होने के बाद एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा रहा है। pic.twitter.com/UakvC2oVtx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2023
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मंगलवार को नेपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद आज यानी बुधवार को उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में रेफेर किया गया है। राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी।
काठमांड पोस्ट ने राष्ट्रपति के एक सलाहकार के हवाले से अपनी खबर में कहा, “उनके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए। 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.” इससे पहले 5 अप्रैल को भर्ती होने के बाद अस्पताल में चार दिनों तक इलाज चला था। नेपाल गणराज्य के तीसरे राष्ट्रपति पौडेल को पेट में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।