ताज़ा खबरें

नेपाल: काठमांडू में बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते समय क्रैश हुआ विमान, 19 यात्री थे सवार

नेपाल: काठमांडू में बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते समय क्रैश हुआ विमान, 19 यात्री थे सवार

 

नेपाल के काठमांडू में आज यानी बुधवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहाँ काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान सौर्य एयरलाइंस का था जिसमें करीब 19 यात्री सवार थे।  बुधवार सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यह विमान हादसे का शिकार हो गया और इसमें भयंकर आग लग गई।

 

फिलहाल, राहत-बचाव के कार्य के लिए टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस प्लेन क्रैश में कई के मारे जाने की आशंका है। यह विमान काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था, तभी विमान एयरपोर्ट के एक खाली इलाके के पास क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। इसकी लपटें देखकर लोग दौड़ पड़े।

अपडेट …

नेपाल पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ” विमान में सौर्य एयरलाइंस के 19 कर्मचारी सवार थे, जिनमें अब तक के सर्च अभियान में 15 शव बरामद कर लिए गए हैं।।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button