ताज़ा खबरेंभारत

नेता जी की जयंती में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे से आरएसएस नाराज़, कहा- नारे लगाने वालों की हो पहचान

हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिरकत ली थी। लेकिन इस कार्यक्रम में ‘जय श्री राम’ के नारे ठीक उस वक़्त लग गए जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्टेज की और अपना भाषण देने के लिए कदम उठाया ही था। अब ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने वाली घटना से राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ खुश नहीं है।

नारें लगाने वालों की हो पहचान, साज़िश की भी हो जांच – आरएसएस।

राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) की बंगाल यूनिट के महासचिव जिश्‍नू बसु का कहना है कि, ‘आरएसएस का मत है कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने वाले सरकारी कार्यक्रम में इस तरह ‘जय श्रीराम’ के नारे नहीं लगाए जाने चाहिए थे। जो कुछ हुआ संघ उससे नाखुश है। ऐसे लोगों के मन में न तो नेता जी का सम्‍मान है न भगवान राम का। जिन लोगों ने यह नारा लगाया उनकी पहचान होनी चाहिए। बीजेपी को इसमें शामिल लोगों को खोजना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि कहीं यह किसी किस्‍म की साजिश तो नहीं थी।

ये भी पढ़े :गणतंत्र दिवस परेड पर निकली यूपी की झांकी ने मारी बाज़ी, मिला पहला पुरस्कार

ममता ने भाषण देने से कर दिया था इनकार।

बता दे विक्‍टोरिया मेमोरियल में आयोजित इस कार्यक्रम में ठीक उसी समय दर्शकों के बीच से ‘जय श्री राम’ के नारे लगे थे जब सीएम ममता बनर्जी भाषण देने जा रही थीं। इससे नाराज होकर ममता ने कहा था, ”यह सरकार का कार्यक्रम है, किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। इसकी एक डिग्निटी होनी चाहिए। मैं प्रधानमंत्री जी, संस्कृति मंत्रालय की आभारी हूं कि उन्होंने कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया, लेकिन किसी को आमंत्रित करके उसे बेइज्जत करना आपको शोभा नहीं देता है। जय हिंद, जय बांग्ला।”

कार्यक्रम को करने वाली थी सम्बोधित।

बता दे कार्यक्रम में ममता बनर्जी को लोगों को संबोधित करना था, लेकिन नारे लगने के बाद वह काफी नाराज हो गईं और महज एक मिनट से भी कम समय तक मंच पर बने पोडियम से बोलीं।इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र ने नेताजी का जन्मदिन ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर घोषित करने से पहले मुझसे मशविरा नहीं किया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button