ताज़ा खबरें

‘नाम हो, बदनाम हो, पर गुमनाम न हो’… जानें आखिर कौन है ध्रुव राठी और एल्विश यादव जो इन दिनों विवादों में घिरे हैं

किसी महान पुरुष ने कहा है ‘नाम हो, बदनाम हो, पर गुमनाम न हो’… क्योंकि नाम इंसान खुद कमाता है पर बदनामी लोग कमा कर देते हैं. ऐसे ही इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ नाम चीन यूट्यूबर्स के बदनामी के किस्से वायरल हो रहे हैं. हम बात कर रहे हैं यूट्यूब के जाने माने चहरे ध्रुव राठी और एल्विश यादव की जो इन दिनों मीडिया पर छाए हुए हैं… 

 

तो चलिए जानते है कि आखिर कौन है ध्रुव राठी और एल्विश यादव

हरियाणा में जन्मे और जर्मनी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले ध्रुव राठी एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. 2014 में यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले ध्रुव राठी को यूट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक यूजर्स सब्सक्राइब कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर राठी की लोकप्रियता को देखते हुए टाइम मैगजीन ने पिछले साल नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स की सूची में शामिल किया था. ध्रुव राठी पर कई लोग एकपक्षीय वीडियो बनाने का आरोप लगाते हैं तो कुछ लोग उन्हें सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने वाला बताते हैं. 

2016 में ध्रुव के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ आया. ध्रुव ने अपना ध्यान भारतीय राजनीति पर केंद्रित किया, जो जटिलता और विवादों से भरा क्षेत्र था. उनके वीडियो समसामयिक घटनाओं, सरकारी नीतियों और सामाजिक मुद्दों को आलोचनात्मक दृष्टि से पेश करते थे. ध्रुव के स्पष्टीकरण, जो अक्सर हास्य और इन्फोग्राफिक्स से युक्त होते हैं, स्पष्ट, संक्षिप्त जानकारी के लिए उत्सुक युवा, डिजिटल रूप से समझदार दर्शकों के साथ गूंजते हैं.

 

“ध्रुव राठी” के चैनल पर उनके द्वारा बनाए गए “नोटबंदी के बारे में सच्चाई” और “किसान विरोध क्यों कर रहे हैं?” जैसे वीडियो पर लाखों व्यूज प्राप्त हुए, जिसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन चर्चाएं और बहसें छिड़ गईं. और ऐसे ही ध्रुव भारतीय राजनीति की पेचीदगियों को समझने की चाह रखने वालों के लिए एक पसंदीदा स्रोत बन गए, खासकर उन युवाओं के लिए जिनका पारंपरिक मीडिया कथाओं से मोहभंग हो गया है.

 

ध्रुव के वीडियो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर जटिल विषयों को सरल बनाने के लिए एनीमेशन और इन्फोग्राफिक्स का उपयोग करते हैं. अभी हाल ही में ध्रुव ने इंटरनेट पर एक 29 मिनट का वीडियो जारी किया, जिसमें वह सत्ता धारी सरकार पर मीडिया और विपक्ष पर व्यवस्थित रूप से हमला करने का आरोप लगाते हैं. जिसके बाद से ध्रुव 2024 में एक बार फिर लोकप्रियता के शिकर पर पहुंच गए…

 

वहीं इन दिनों एक नाम और भी है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है हम बात कर रहे हैं यूट्यूबर एलविश यादव की…  अपने कॉमेडी कंटेंट और रोस्टिंग से मशहूर हुए यूट्यूबर एल्विश यादव अपने आप में एक बड़ा नाम हैं. हालहि में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 को जीतकर सुर्खियां बटोर चुके एल्विश इन दिनों कोबरा कांड में शामिल होने की वजह से लाइमलाइट में हैं. 

एल्विश यादव एक चर्चित यूट्यूबर हैं. वे सोशल मीडिया पर काफ़ी लोकप्रिय हैं. यूट्यूब पर उनके 16 मिलियन फ़ॉलोअर हैं, तो इंस्टाग्राम पर उनके 13 मिलियन से ज़्यादा फ़ैन्स हैं. एल्विश यादव यूट्यूब पर फ़नी वीडियोज़ बनाते हैं. उनके रोस्टिंग वीडियोज़ भी काफ़ी लोकप्रिय हैं. अपनी हरियाणवी बोली और ख़ास अंदाज़ के कारण वे युवाओं में ख़ासे लोकप्रिय हैं.

 

बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश पर इन दिनों शांप की तस्करी का केस दर्ज है… जिसे लेकर वह इन दिनों सुर्खियों में हैं. एल्विश पर रेव पार्टी में सांप का ज़हर मुहैया करवाने का आरोप है. एफ़आईआर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत दर्ज की गई है. 

 

यूट्यूबर एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने एल्विश को पार्टियों में मनोरंजक दवा के रूप में सांप के जहर के इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. इतना ही नहीं एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी इल्जाम लगा. हालांकि कोई ठोस सबूत ना होने के कारण एल्विश को जमानत दे दी गई.  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button