ताज़ा खबरें

नाइजीरिया में पीएम मोदी से मिले भारतवंशी, खुशी से झूम उठे भारतीय

नाइजीरिया में पीएम मोदी से मिले भारतवंशी, खुशी से झूम उठे भारतीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नाइजीरिया पहुंचे। इस दौरान नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने पीएम मोदी का अबुजा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया वहां के केंद्रीय राजधानी क्षेत्र से मंत्री ने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से अबुजा ‘शहर की चाबी’ भेंट की। बता दें कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मुलाक़ात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति टीनुबू का धन्यवाद किया.

गौरतलब है कि पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार सुबह नाइजीरिया पहुंचे हैं। ये यात्रा 16 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान वह नाइजीरिया के अलावा ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे. नाइजीरिया के बाद पीएम मोदी ब्राजील पहुंचेंगे। जहां वह जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पिछले 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस देश में पहला दौरा है। इससे पहले वर्ष 2007 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया की यात्रा की थी।

ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक रूप से संपन्न अफ्रीकी देशों में से एक नाइजीरिया और भारत काफी मधुर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में और तर्माहट आएगी। जिसमें सबसे अहम आर्थिक और सैन्य सहयोग के नए युग की शुरुआत हो सकती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button