ताज़ा खबरें

नवनीत राणा को जान से मारने की मिली धमकी, सांसद ने दर्ज करवाई FIR

नई दिल्ली: अमरावती की सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद सांसद ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई है.

 

सांसद नवनीत राणा ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाते हुए दावा किया है कि उन्हें लगातार किसी का फोन आ रहा है और फोन करने वाला शख्स उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. 

 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, “नॉर्थ एवेन्यू थाने में एक FIR दर्ज़ की गई है, जिसमें अमरावती के सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने के लिए कई बार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.”

दरअसल, नवनीत राणा हनुमान चालीसा विवाद के बाद से चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि हनुमान चालीसा विवाद की वजह से ही उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. नवनीत राणा को हाल ही में मुंबई स्थित शिवसेना मुख्यालय ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद गिरफ्तार किया गया था.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button