ताज़ा खबरें

दो दिवसीय दौरे पर चुनावी राज्य मिजोरम पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जनसभा को किया संबोधित 

दो दिवसीय दौरे पर चुनावी राज्य मिजोरम पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जनसभा को किया संबोधित 

 

देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम पहुंचें हैं। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचें हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिजोरम में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुछ महीने पहले मैं पूरे भारत में चला, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, हम लगभग 4000 किलोमीटर चले। आज हम 2 किमी चले लेकिन जो संदेश मैं देना चाहता था वह वही है जो मैंने तब दिया था। भारत जोड़ो यात्रा का विचार एक ऐसा भारत था जो एक-दूसरे और खुद का सम्मान करता है, जो सहनशील है, जो अन्य आदर्शों, अन्य धर्मों, अन्य संस्कृतियों से सीखता है और जो समग्र रूप से खुद से प्यार करता है लेकिन इस भारत के इस विचार पर भाजपा ने हमला किया है.. वे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं।

 


इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, “कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। अब वह एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हैं। लोगों की हत्याएं की गई हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों की हत्या कर दी गई लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगा।

उन्होंने भाजपा पर हुम्ला करते हुए कहा कि, यहां चुनाव होने जा रहे हैं और मैं चाहूंगा कि आप इस पर विचार करें कि राज्य सरकार ने 5 वर्षों में क्या किया है। आने वाली पीढ़ियों में नशीली दवाएं तेजी से फैल रही हैं। जब भाजपा आपकी संस्कृति, आपके धर्म, आपकी परंपराओं पर हमला करती है तो MNF पार्टी उनका समर्थन करती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने आज यानी सोमवार को 40 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। वहीं इससे पहले बीते रविवार को पार्टी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए सूची जारी की है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button