देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 3,095 नए मामले, कुल सक्रिय मामले 15,208
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 3,095 नए मामले, कुल सक्रिय मामले 15,208
देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी पकड़ी है। इन दिनों एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मरीज वृद्धि हो रही है। एक दिन में ही घंटे कोरोना के नए मामले तीन हज़ार के पार हो गए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में नए मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में पिछले छह महीनों में यह कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। बता दें कि गुरुवार को एक दिन में 3095 नाए मामले आए थे।
भारत ने पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3,095 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले 15,208 हो गए हैं। pic.twitter.com/oByL6zsPYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023
एक्सपर्ट का कहना है कि हालात नियंत्रण में है। फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है कि कोरोना की वजह से पैनिक हो। संक्रमण का असर गंभीर नहीं हो रहा है। अधिकांश मरीज अपने घर में एक हफ्ते के अंदर ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन कोरोना अभी भी उन लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है, जो पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, दवा पर हैं और जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,867 हो गई। बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,390 लोग ठीक भी हुए हैं। बता दें कि 31 मार्च को सक्रिय मामलों की संख्या 15,208 थी।
- डेली पॉजिटिविटी दर- 2.73 फीसदी
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 1.71 फीसदी
- एक्टिव केस- 0.03 फीसदी
- राष्ट्रीय रिकवरी दर- 98.78 फीसदी






wachstumshormon hgh kaufen
References:
hgh bodybuilding kaufen