ताज़ा खबरें

देश मना रहा ‘कारगिल विजय दिवस’ की 25वीं वर्षगांठ, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने द्रास जाएंगे पीएम मोदी

देश मना रहा ‘कारगिल विजय दिवस’ की 25वीं वर्षगांठ, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने द्रास जाएंगे पीएम मोदी

 

देश आज कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की शाहदत को याद कर रहा है। आज यानी 26 जून को ‘कारगिल विजय दिवस’ की 25वीं वर्षगांठ हैं। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेंगे और 1999 में भारत-पाकिस्तान की जंग के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री सुबह करीब 9.20 बजे द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेंगे।

 

26 जुलाई, 1999 का वो दिन जो भारतीय सेना की जांबाजी, पराक्रम और बहादुरी के लिए जाना जाता है। आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल में उन सभी भारतीय चेक पोस्ट्स पर फिर से कब्जा कर लिया था जिनकों पाकिस्तानी सेना ने अपने में कब्जे में लिया था। तब से हर साल 26 जुलाई को कारगिल दिवस के तौर पर मनाया जाता है, और इस युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया जाता है।

पीएम मोदी कारगिल युद्ध स्मारक आएंगे और कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह मे शामिल होंगे। पीएम मोदी द्रास ब्रिगेड हेलीपैड पर उतरेंगे और सेना के अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। पीएम मोदी कारगिल युद्ध स्मारक के लिए रवाना होने से पहले एक कक्ष में आराम करेंगे।

मेजर जनरल मलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री शहीदों को दी जाने वाले पुष्पांजलि समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद ‘शहीद मार्ग’ (वॉल ऑफ फेम) का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करेंगे और कारगिल युद्ध की कलाकृतियों के संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे। पीएम मोदी ‘वीर नारियों’ (युद्ध में शहीद हुए जवानों की पत्नियां) से बातचीत भी करेंगे और वीर भूमि का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वह ‘शिंकू ला सुरंग’ का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button