देश के छह राज्यों की सात सीटों पर मतगणना आज, घोसी विधानसभा पर टिकीं हैं सबकी निगाहें

देश के छह राज्यों की सात सीटों पर मतगणना आज, घोसी विधानसभा पर टिकीं हैं सबकी निगाहें
देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर बीती 05 सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज यानी शुक्रवार को घोषित होना है। इसके लिए सुबह से ही मतगणना जारी है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, त्रिपुरा और झारखंड की सीटें शामिल है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तराखंड के बागेश्वर, उत्तर प्रदेश के घोसी, केरल के पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी, झारखंड के डुमरी और त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर की विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। pic.twitter.com/RSMS4Otq4n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2023
इन सभी में से सबसे खास सीट उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट है। यूपी की घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। अब ईवीएम को खोला जा रहा है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में हैं। यह महत्वपूर्ण इस नज़र से हैं क्यों कि इससे पहले दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी से घोसी विधानसभा सीट से ही विधायक थे, लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
विधानसभा नियमों अनुसार पार्टी बदलने पर उनकी विधानसभा सीट से सदस्य्ता रद्द हो गयी और अब दोबारा चुनाव हुए। जहाँ दारा सिंह उसी घोसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।






hgh kaufen ohne rezept
References:
hgh kaufen schweiz