देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति और पीएम ने दी जनता को होली की बधाई

देशभर में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। रंगों का यह त्योहार एक दूसरे से गिले शिक्वे दूर कर रिश्ते में अपना पन बढ़ाने का त्योहार है. जहां इस त्योहार की धूम आम लोगों में है वहीं बड़े नेता भी होली के त्योहार में मदमस्त हैं. होली के त्योहार पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्योहार होली पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा है, “रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है. यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे.”
होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है।
मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 18, 2022
वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रेम और भाईचारे का रंगोत्सव सबके जीवन में खुशियां लेकर आए. उन्होंने ट्वीट किया. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए.
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2022






steroids what are they
References:
git.slegeir.com