ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीतीविदेश

देखे: पुलवामा हमले पर पाकिस्तान के मंत्री का कबूलनामा, कहा- ‘ये थी बड़ी कामयाबी, हमने घुस कर मारा’

पूरे देश झकझोर देने वाले पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ था। इस बात को लेकर भारत दावा तो करता था लेकिन अब पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने भी पकिस्तान के नापाक मंसूबो को मंज़ूर कर लिया है। दरअसल अब पाकिस्‍तान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने खुद संसद में कबूला है कि पुलवामा आतंकी हमला इमरान खान की सरपरस्‍ती में अंजाम दिया गया। उन्‍होंने कहा कि पुलवामा इमरान खान के नेतृत्व में एक बड़ी उपलब्धि थी।

बता दे इससे पहले आर्थिक प्रतिबंधों से बचने के लिए पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार पुलवामा में आतंकी हमले से इंकार करती रही है, अब पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली में खुद उसके मंत्री ने कबूल लिया है कि इमरान खान सरकार ने ही यह आतंकी हमला करवाया था।

गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में भारत के करीब 45 जवानों की जान चली गई थी. कई जवाब घायल हुए थे. इस हमले के बाद भारत ने पाक को मुँह तोड़ जवाब देते हुए एयर स्ट्राइक भी की थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button