चुनाव 2022ताज़ा खबरें

दिल्ली: MCD चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 250 वार्डों से 1349 उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

दिल्ली: MCD चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 250 वार्डों से 1349 उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

आज यानी रविवार सुबह 8 बजे से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए वोटिंग शुरू हो गयी। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इसके नतीजे दिसंबर 7, 2022 को आएंगे। दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डों से 1349 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। बता दें कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 साल से भाजपा की सत्ता का कब्ज़ा है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी नगर निगम में अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रही है।

गौरतलब है कि,आज वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान बूथ तक ले जाने के लिए ट्राइ साइकिलों का इंतजाम किया गया है।

इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी है। इस बाबत आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि चुनाव में लगे सुरक्षाकर्मियों आदि को इस बारे में अवगत करा दें। ताकि वोटरों को कोई असुविधा न हो।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button