ताज़ा खबरें

दिल्ली: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कलाकारों को किया सम्मानित 

दिल्ली: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कलाकारों को किया सम्मानित 

 

दिल्ली के विज्ञान भवन में आज यानी मंगलवार को 69वें नेशनल अवॉर्ड फिल्म का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म जगत के उम्दा कलाकारों को पुरस्कारों से नवाजा। इसमें आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लू अर्जुन, पंकज त्रिपाठी जैसे कई कलाकार शामिल है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन कलाकारों को किया सम्मानित 

 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार मिलने पर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “हमने इस फिल्म पर 5-6 सालों तक काफी मेहनत की। ये सम्मान मिलना हमारे और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की पूरी टीम की मेहनत के लिए काफी मायने रखता है”

 

 

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ के लिए निर्माता वर्गीस मूलन और अभिनेता-निर्देशक आर. माधवन को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं…।”

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म ‘मिमी’ के लिए अभिनेत्री कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

 

गायिका श्रेया घोषाल को फिल्म ‘इराविन निज़ल’ के गीत ‘मायावा चयावा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘कोमुराम भीमुडो’ के लिए काला भैरव को सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म ‘छेलो शो’ के निर्माता धीर मोमाया और निर्देशक पान नलिन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

फिल्म ‘777 चार्ली’ के लिए अभिनेता-निर्माता रक्षित शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button