ताज़ा खबरें

दिल्ली स्कूलों के बाद अब पुलिस मुख्यालय को बम की धमकी, नाबालिग लड़के ने कमिश्नर की आईडी पर भेजा था मेल

दिल्ली स्कूलों के बाद अब पुलिस मुख्यालय को बम की धमकी, नाबालिग लड़के ने कमिश्नर की आईडी पर भेजा था मेल

 

दिल्ली-एनसीआर में 100 से भी अधिक स्कूलों में बम होने की धमकी वाले मेल्स की गुत्थी अभी सुजाझ ही नहीं पायी थी कि अब पुलिस मुख्यालय को भी बम की धमकी का मेल भेजा गया है। यह मेल मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गयी। हालांकि पुलिस ने मेल से धमकी देने वाले को ट्रेस कर लिया है। चौका देने वाली बात यह है कि जांच में पता चला कि बम की धमकी देने वाला मेल एक नाबालिग बच्चे ने शरारत में भेजा था।

नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके बाद बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसको माता पिता को सौंप दिया गया। दिल्ली के जय सिंह रोड पर स्थित पुलिस हेडक्वार्टर नांगलोई से 18 किमी दूर है। पुलिस हेडक्वार्टर ने अपने बयान में बताया है कि एक नाबालिग बच्चे ने मेल भेजा था। बच्चे की सुरक्षा और जेजे कानून के तहत उसकी पहचान उजागर नहीं की जा सकती। पुलिस ने बताया कि मेल भेजना बच्चे की शरारत थी।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, अस्पताल, राष्ट्रपति भवन और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई सरकारी इमारतों में बम रखे होने का ईमेल मिला था। स्कूलों समेत अन्य जगहों पर धमकी भरा मेल आने के बाद तलाशी ली गई और इसमें कुछ भी नहीं मिला। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि मेल भेजने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया। वह रूस की लोकेशन थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से रूसी मेलिंग सेवा कंपनी Mail.ru से संपर्क किया और घटना के बारे में डिटेल की मांग की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button