दिल्ली: सीएम आवास पर नहीं फहराया गया झंडा, सुनीता केजरीलवा ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली: सीएम आवास पर नहीं फहराया गया झंडा, सुनीता केजरीलवा ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया. बहुत अफसोस रहा. यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी।
आज CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बहुत अफ़सोस रहा। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी… https://t.co/h9TMWuy7qZ
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) August 15, 2024
इससे पहले आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज स्वतंत्रता दिवस है, जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आज़ादी मिली। सैंकड़ों स्वतंत्रता सैनानियों ने लाठियाँ खायीं, जेल गये और अपनी जान की कुर्बानी दी – हमें यह आजादी दिलवाने के लिए।
बीते दिन आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज करते इसपर अगली सुनवाई 23 अगस्त को करने को कहा है। बता दें कि इससे पहले, 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक मामले में केजरीवाल को अस्थायी जमानत दे दी थी. इसके बावजूद इसी मामले में 26 जून को सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किये जाने के कारण वह जेल में ही हैं. सीबीआई ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उनकी जांच के लिए केजरीवाल की हिरासत आवश्यक थी।
गौरतलब है कि केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को हिरासत में लिया था और तब से वह हिरासत में हैं, 10 मई से 2 जून की अवधि को छोड़कर, जब उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी.





