ताज़ा खबरें

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस समर्थकों से की अपील, कहा- “मैं आज कांग्रेस पार्टी के समर्थकों से…”

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस समर्थकों से की अपील, कहा- “मैं आज कांग्रेस पार्टी के समर्थकों से…”

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने  कहा, “मैं आज कांग्रेस पार्टी के समर्थकों से बात करना चाहता हूँ। पिछले दिनों कुछ लोग मुझसे मिलने आए। मैंने उनसे पूछा कि वे किसे वोट देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को। मैंने उनसे पूछा कि जब दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं रहा तो वे उसे क्यों वोट देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बरसों से कांग्रेस का ही बटन दबाया है तो आदत सी हो गई है…उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थक कांग्रेस की जीत के लिए जितना काम करते हैं, पार्टी के नेता पार्टी को उतना हराने में लगे रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साफ दिख रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का एक ही मकसद है कि कैसे भी AAP को हरवाओं।

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट जीतने के लिए नहीं लड़ रही है। वे केवल AAP को हराने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर लड़ रही है.. कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं कहते, बल्कि केवल AAP नेताओं के खिलाफ बोलते हैं…मैंने उनसे कहा कि अगर वे कांग्रेस को वोट देंगे तो भाजपा को फायदा होगा…”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button