ताज़ा खबरें

दिल्ली में ‘गंभीर’ स्थिति में हुई वायु गुणवत्ता, 400 के पार हुआ AQI, दो दिनों के लिए बंद हुए स्कूल

दिल्ली में ‘गंभीर’ स्थिति में हुई वायु गुणवत्ता, 400 के पार हुआ AQI, दो दिनों के लिए बंद हुए स्कूल

 

दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली के कई इलाकों की AQI 450 के पार पहुंच गयी है। लोधी रोड इलाके में AQI 438, जहांगीरपुरी 491, आरके पुरम इलाके में 486 और IGI एयरपोर्ट टी3 के आसपास इलाकों में 473 है एयर क्वालिटी इंडेक्स।

इसी के मद्दे नज़र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश पारित किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति को काबू करने के लिए पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसी के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए इस वक्त ग्रैप-2 लागू किया गया है। वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को घोषणा की कि शहर की सरकार उन क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाएगी जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार पांच बार महत्वपूर्ण 400 अंक से अधिक है। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वायु गुणवत्ता को स्वीकार्य स्तर पर बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पैमाने के अनुसार, शून्य और 50 के बीच रीडिंग को “अच्छा” माना जाता है, 51 से 100 के बीच रीडिंग “संतोषजनक” के अंतर्गत आती है, 101 से 200 के बीच “मध्यम” मानी जाती है, 201 से 300 के बीच रीडिंग को “खराब” के रूप में वर्गीकृत किया जाता है. 301 से 400 को “बहुत खराब” और 401 से 500 को “गंभीर” माना जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button