ताज़ा खबरें

दिल्ली: मालवीय नगर में 25 वर्षीय युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की टीम

दिल्ली: मालवीय नगर में 25 वर्षीय युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की टीम

 

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आरही है। यहाँ मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शव के पास से एक लोहे की रॉड मिली। इस मामले की जांच करन रहीं डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है।

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि घटना पार्क के अंदर की है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके शव के पास एक रॉड भी मिली है।  इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। आज दो घटनाएं हुईं- डाबरी में एक लड़की को गोली मार दी गई और दूसरी घटना अरबिंदो कॉलेज के पास हुई जहां एक अन्य महिला की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बैठक बुलाई जाए। डीसीडब्ल्यू इन घटनाओं का संज्ञान ले रहा है और हम इसके लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button