ताज़ा खबरें

दिल्ली जल संकट: सुप्रीम कोर्ट ने आप सरकार को लगाई फटकार, टैंकर माफिया को लेकर जल्द लें एक्शन

दिल्ली जल संकट: सुप्रीम कोर्ट ने आप सरकार को लगाई फटकार, टैंकर माफिया को लेकर जल्द लें एक्शन

 

दिल्ली जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली की आप आदमी पार्टी की सरकार को पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को न रोकने पाने को लेकर फटकार लगाई।

इसके साथ ही बीते दिनों दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के जल मंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज से मुलाकात के बाद एक पत्र जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि दिल्ली में पानी तो भेजा जा रहा है लेकिन इसकी बर्बादी लीकेज और चोरी के चलते हो रही है। जिसकी वजह से दिल्ली वालों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कि दिल्ली सरकार ने जल सकंट पर 31 मई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को दिल्ली को एक महीने तक एक्स्ट्रा पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

जस्टिस पीके मिश्रा और पीबी वराले की बेंच ने दिल्ली सरकार से पूछा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। इसका जवाब आज या कल में दीजिए। मामले की सुनवाई 13 जून को होगी। आपने अब तक टैंकर माफिया को लेकर क्या एक्शन लिया है। अगर आप एक्शन नहीं ले सकते तो हम दिल्ली पुलिस से कहेंगे कि वो कार्रवाई करे।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने जल सकंट पर 31 मई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को दिल्ली को एक महीने तक एक्स्ट्रा पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी। हिमाचल प्रदेश एक्स्ट्रा पानी देने के लिए तैयार था। कोर्ट ने हिमाचल को 137 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश 6 जून को दिया था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा कि यह पानी दिल्ली तक अभी नहीं पहुंचा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button